Sawai Madhopur : सुनील शर्मा एवं मनोज पांडे को दी बधाई

Sawai Madhopur : सुनील शर्मा एवं मनोज पांडे को दी बधाई

सवाई माधोपुर 10 मार्च। राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान युवा बोर्ड में सदस्य के रूप में सुनील शर्मा शेरपुर व राजस्थान क्रीड़ा परिषद में सदस्य के रूप में मनोज पांडेय को मनोनीत करने पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई देते हुऐ केन्द्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया है।
पार्षद संजय गौतम ने बताया कि जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील शर्मा को राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का विश्वशनीय माना जाता है। पूर्व में भी शर्मा जिले, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्होने बताया कि मनोज पांडे भी जिला अध्यक्ष एनएसयूआई से लेकर युवक कांग्रेस तक कई जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होने कहा कि दोनों की नियुक्ति जिले के कांग्रेसियों के लिए हर्ष व गर्व का विषय है। जिले के कार्यकर्ताओं की प्रदेश सरकार स्तर की ये कई वर्षों में पहले पहली नियुक्ति हैं। इस नियुक्ति से जिले के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का भी संचार होगा। इस अवसर पर संजय गौतम, सुरेंद्र नाटाणी ब्लॉक महामंत्री, मनोज छाबड़ा, बंटी शुक्ला, अब्दुल गफ्फूर, हेमेन्द्र शर्मा, कमल शर्मा, जरार खान, अनिल वर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने शर्मा व पांडे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुऐ हर्ष व्यक्त किया।