Gangapur City : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 महिलाओं की मौत व 6 श्रमिक गंभीर रूप से घायल – बड़ी उदेई

Gangapur City : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 महिलाओं की मौत व 6 श्रमिक गंभीर रूप से घायल – बड़ी उदेई

गंगापुर सिटी 11 मार्च शुक्रवार को गण्डाल मोड़ के पास खेतों में लावणी करके घर लौट रहे श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठी 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 6 लोग हादसे में घायल हो गए। जिनकों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शाम के समय गण्डाल मोड़ के पास श्रमिक लावणी करने गए थे। शाम करीब 6:25 बजे सभी श्रमिक लावणी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर गंगापुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से कई श्रमिक नीचे दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें :   Malarna : 10 दिनों से खराब ट्रांसफार्मर अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण - जोलंदा

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर्स ने दो  महिलाओं

भूरी (25) पत्नी जीतमल निवासी सैनिक

नगर और हेमा (25) पत्नी धर्मेन्द्र निवासी लड्डू बाबा

की समाधि को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में सुमन पत्नी पारस निवासी सपेरा बस्ती गंगापुर, गीता पत्नी समय निवासी माली का पुरा गंगापुर, शारदा पत्नी शिवचरण निवासी विनीता मोटर्स के पीछे गंगापुर, भावना पत्नी सोनू निवासी बड़ी उदेई, रामनरी पत्नी बच्चू निवासी सैनिक नगर मालियों का पुरा, पुष्पा पत्नी राजू निवासी शहर सोप, कांता देवी पत्नी शंभूसिंह राजपूत पूर्विया निवासी बाटोदा, गुड्डी पत्नी बाबूलाल निवासी सैनिक नगर मालियों का पूरा घायल है

यह भी पढ़ें :   शुक्रवार को 6 पंचायतों में होंगे प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर

देखें लाइव विडियो