Wazirpur : मौसम के तापमान में वृद्धि होने से गेंहू की फसल की कटाई शुरू

Wazirpur : मौसम के तापमान में वृद्धि होने से गेंहू की फसल की कटाई शुरू

वजीरपुर क्षेत्र में मौसम के तापमान में वृद्धि होने से गेंहू की फसल की कटाई शुरू महेन्द्र शर्मा, वजीरपुर, कस्बा व आस पास के क्षेत्र में मौसम परिवर्तन के चलते समय से पहले गेंहू की फसल पककर तैयार हो गई। जिससे किसानों को चिन्ता हो रही है। इस बार फसल बम्पर होने की आशंका पर गर्म हवा ने पानी फेर दिया। वही सरसों की फसल पहले ही कट चुकी। अब गेंहू चना की फसल काटी जा रही है। जिनके लिए मजदूरों की कटाई के महंगे दाम देने पड़ते है।