सभी वार्डों का विकास सर्वोपरि – दानिश

सभी वार्डों का विकास सर्वोपरि – दानिश
सवाई माधोपुर 12 फरवरी। नगर परिषद सभागार में शुक्रवार को सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार की मौजूदगी में बोर्ड की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में विधायक ने सभी पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी गई। सभी वार्डो में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे। चाहे वार्ड पार्षद भाजपा का हो, निर्दलीय हो या कांग्रेस का। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचार धारा शुरू से ही बिना भेदभाव की रही है। पार्टी के लिए वार्डो का विकास सर्वोपरि है। विकास के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने वार्ड पार्षदों की समस्याएं भी सुनी। बैठक से पूर्व नगर परिषद सभापति विमल महावर सहित उपसभापति एंव सभी पार्षदों ने विधायक दानिश का स्वागत किया।