संवाद पखवाड़े के तहत रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने रेलकर्मियों की सुनी समस्याएं-गंगापुर सिटी

संवाद पखवाड़े के तहत रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने रेलकर्मियों की सुनी समस्याएं-गंगापुर सिटी

बेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ कोटा मंडल के उपमंडल गंगापुर सिटी में संवाद पखवाड़े के तहत शुक्रवार को यहां सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिंगल गंगापुर सिटी में आज मेरी आवाज सुनो के अंतर्गत वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के सभी पदाधिकारी रूबरू हुए उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया।
जो भी मूलत: समस्याएं हैं, उनका शीघ्र निराकरण किया जाएगा। बाहरी आउटसाइड स्टेशनों पर रेल आवासों की हालत जर्जर है।ओर  रहने योग्य नहीं हैं। यह संवाद पखवाड़ा 10 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक चलेगा जिसमें इंजीनियरिंग विभाग की और एसएनटी विभाग की मूलत: समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जावेगा इस दौरान रेलवे मजदूर संघ के उप मंडल मंत्री डीके शर्मा, केंद्रीय सदस्य पीसी मीणा,इंजीनियरिंग शाखा अध्यक्ष समय सिंह मीणा,जीएल मीना,अखिलेश उपाध्याय, मुंशी लाल मीणा,दीवान सिंह गुर्जर,अशोक मीना,बलराम गुर्जर, योगेंद्र सिंह ,कैलाश गुर्जर,अमर सिंह महिला शक्ति सहित सैकड़ों संघ पदाधिकारी मौजूद थे।