SawaiMadhopur : रणथंभोर अंडर ब्रिज में 3 दिन से भरा है पानी, शिकायत का नहीं कोई असर

SawaiMadhopur : रणथंभोर अंडर ब्रिज में 3 दिन से भरा है पानी, शिकायत का नहीं कोई असर

Kota Rail News : सवाईमाधोपुर के पास रणथंभोर और मखोली स्टेशनों के बीच स्थित रेल अंडर ब्रिज में पिछले 3 दिन से बारिश का पानी भरा हुआ है। ब्रिज में पानी भरे रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन ग्रामीणों को रेल पटरियों के ऊपर से निकलना पड़ रहा है। इससे दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि मामले की शिकायत कोटा मंडल रेल प्रशासन से कई बार की जा चुकी है। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
सभी अंडर ब्रिजों का यही हाल
उल्लेखनीय है कि बारिश में कोटा मंडल के लगभग सभी अंडर ब्रिजों का यही हाल रहता है। बारिश के 4 महीने यह अंडर ब्रिज लगभग बंद ही रहते हैं। सांसद और विधायक तक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी अंडर ब्रिजों से पानी निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी है।