Tonk : सिपाही ने कर्तव्य के साथ दिखाई मानवता |

Tonk : सिपाही ने कर्तव्य के साथ दिखाई मानवता |
मलारना डूंगर उपखंड के, करेल गांव के सिपाही केदार प्रजापत ने, टोंक उनियारा में सवाई माधोपुर का किया नाम, सिपाही के कर्तव्य के साथ मानवता भी दिखाई, उनियारा कस्बे में बस स्टैंड पर कई दिनों से एक बेसहारा व्यक्ति घूम रहा था, जिसके बारे में कुछ पता नहीं कि उसका इस दुनिया में कोई है या नहीं, जब इस बात का पता सिपाही केदार प्रजापत को चला, तो उसने बेसहारे असहाय व्यक्ति को उनियारा थाने में ले जाकर सिर व दाढ़ी के बढे लम्बे लम्बे बालों को कटवाकर, उसको स्नान करवाया, तथा उसके बाद तेल की मालिश कर बाजार से धोती कुर्ता साफी टोपी मंगवा कर उसको पहनाया, वह व्यक्ति ऐसा लग रहा था, मानो कोई का नेता हो, उसके बाद सिपाही ने उसे शिवरात्रि के पावन पर्व पर चल रहे भंडारे में खाना खिलाया, उस व्यक्ति को स्वस्थ और साफ रहने को कहा, सिपाही के इस कार्य से उस व्यक्ति की आंखों से आंसू झलक पड़े, मानो महा शिवरात्रि के दिन भगवान मिल गए हों।

यह भी पढ़ें :   Sawai Madhopur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने की शिष्टाचार भेंट।