दिनदहाड़े तलवारबाजी में हाथ अलग हुआ शरीर से, घटना के बाद आरोपी हुआ फरार।

उदयपुर शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के पानेरिया की मादड़ी में मंगलवार को दिनदहाड़े तलवारबाजी होने से सनसनी फैल गयी। इस घटना में एक युवक का हाथ शरीर से अलग हो गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार कैलाश मेनारिया नाम के व्यक्ति पर डूंगरपुर निवासी अमर सिंह ने तलवार से हमला कर दिया। इस घटना में कैलाश मेनारिया का हाथ शरीर से अलग हो गया। घटना के तुंरत बाद कैलाश मेनारिया को एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। मेनारिया पर हुए हमले के बाद हॉस्पिटल में सैकड़ो लोग जमा हो गए।

यह भी पढ़ें :   गुस्साए कार चालक द्वारा टोल कर्मियों के ऊपर कार चढ़ाकर कुचलने के प्रयास

दिनदहाड़े तलवारबाजी में हाथ अलग हुआ शरीर से, घटना के बाद आरोपी हुआ फरार।

घटना के बाद अमर सिंह हुआ फरार।
पानेरियों की मादड़ी में दिन दहाड़े हमला करने के बाद अमर सिंह फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची हिरणमगरी थाना पुलिस ने अमर सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
अवैध रूप से अमर सिंह की पत्नी को रखा था कैलाश ने।
कैलाश मेनारिया के साथ घटना के बाद यह बात सामने आयी हैं कि अमर सिंह की पत्नी को कैलाश मेनारिया ने अवैध रूप से रखा हुआ था। इससे आहत होकर अमर सिंह ने कैलाश मेनारिया पर हमला कर दिया।