रील बाज चाय वाले को पुलिस ने दी चेतावनी, आरपीएफ सो रही

रील बाज चाय वाले को पुलिस ने दी चेतावनी, आरपीएफ सो रही

कोटा/शामगढ़। शामगढ़ रेलवे स्टेशन के प्रतिबंधित क्षेत्र और पटरियों पर रील बनाने वाले राजेश कुमार मीणा के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। news द्वारा इस गंभीर लापरवाही को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद गुरुवार सुबह शामगढ़ स्थानीय पुलिस हरकत में आई और रील बाज युवक को पकड़कर थाने ले गई।

पुलिस की सख्त चेतावनी

स्थानीय पुलिस ने राजेश को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि यदि दोबारा रेलवे ट्रैक या किसी सार्वजनिक स्थान पर जान जोखिम में डालकर रील बनाई, तो सीधे जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने युवक को प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर जमकर फटकार भी लगाई।

आरपीएफ की कार्यप्रणाली पर सवाल

हैरानी की बात यह है कि जिस रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और रेलवे एक्ट की पालना कराने की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की है, उनकी ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

  • जनता में आक्रोश: स्थानीय लोगों का कहना है कि आरपीएफ अक्सर उन गरीब और मजबूर लोगों को पकड़कर अपनी 'उपलब्धि' दिखाती है जो अनजाने में पटरी पार करते हैं, लेकिन खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाने वाले रील बाज पर आरपीएफ खामोश बैठी है।

  • बनी चर्चा का विषय: शामगढ़ पुलिस की सक्रियता के बाद आरपीएफ की इस ढिलाई को लेकर रेल गलियारों में काफी चर्चा हो रही है।

क्या था मामला?

राजेश कुमार मीणा, जो खुद को 'डॉली चायवाला' की तरह फेमस करना चाहता है, ने बुधवार को रेलवे ट्रैक पर गले में जंजीर डालकर और पटरियों पर लेटकर रील बनाई थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई थी।

G News Portal G News Portal
40 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.