हिम्मत नहीं हारी, हौंसला बनाए रखा और जीत ली कोरोना से जंग

हिम्मत नहीं हारी, हौंसला बनाए रखा और जीत ली कोरोना से जंग

हिम्मत नहीं हारी, हौंसला बनाए रखा और जीत ली कोरोना से जंग
सामान्य चिकित्सालय में स्वस्थ होने पर 16 मरीज घर के लिए हुए रवाना
सवाई माधोपुर, 11 मई। जिला कलेक्टर राजेन्द्र कलेक्टर राजेन्द्र किशन के नेतृत्व में जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा कोरोना मरीजों के समुचित उपचार के लिए लगातार चिकित्सकों द्वारा जुटकर पूरे सेवाभाव से कार्य किया जा रहा है। इसके सुखद परिणाम भी सामने आने लगे है। कई लोग अस्पताल में आए तब उनका ऑक्सीजन लेवल पचास, साठ या इससे भी कम था। ऐसे ही 16 लोगों को मंगलवार को सामान्य चिकित्सालय में पूरे उपचार के बाद स्वस्थ होने पर घर के लिए डिस्चार्ज किया गया।
सामान्य चिकित्सालय के प्रवक्ता डॉ अंजनी मथुरिया ने बताया कि इन मरीजों ने हिम्मत नहीं हारी, हौंसला बनाए रखा तथा कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली। उन्होंने बताया कि सामान्य चिकित्सालय मंे मीनाक्षी पुत्री बहादुर 25 अप्रेल को भर्ती हुई थी। भर्ती के समय ऑक्सीजन सेचुरेशन 39 प्रतिशत थी। चिकित्सकों ने हौंसला बढाया, मनो चिकित्सक ने भी हिम्मत बढाई। चिकित्सकों की जी तोड मेहनत का परिणाम यह रहा कि मीनाक्षी की स्थिति में सुधार हुआ। अब ऑक्सीजन लेवल 94 प्रतिशत है। इनको स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। इसी प्रकार नीमोद के शरीफ 74 प्रतिशत ऑक्सीजन सेचुरेशन पर अस्पताल आए, 2 मई को सेचुरेशन 62 रह गया। मंगलवार को ठीक होकर घर के लिए डिस्चार्ज किए गए। 30 अप्रेल को विष्णु पुत्र सत्यनारायण को 68 प्रतिशत ऑक्सीजन सेचुरेशन पर भर्ती किया गया। 6 दिन तक गंभीर स्थिति रही। चिकित्सकों की मेहनत एवं मरीजों के धैर्य एवं हौंसले से इन्होंने कोरोना को मात दी एवं स्वस्थ होने पर इन्हें घर के लिए डिस्चार्ज किया गया। बाल मंदिर के अनिमेष भी 76 प्रतिशत ऑक्सीजन लेवल पर आए थे। अब स्वस्थ होने पर घर के लिए डिस्चार्ज किया गया। इसी प्रकार अन्य 12 मरीजों ने भी मंगलवार को कोरोना से जंग जीत ली। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने चिकित्सकों की मेहनत एवं जज्बे की सराहना करते हुए इसी प्रकार चिकित्सकीय सेवाएं देकर जिले को कोरोनामुक्त बनाने की दिशा में कार्य करने का आग्रह किया है।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.