Tag Archives: Congress

दिल्ली में मीटिंग से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा-कांग्रेस के लिए प्रशांत किशोर कोई खास बात नहीं।

दिल्ली में मीटिंग से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा-कांग्रेस के लिए प्रशांत किशोर कोई खास बात नहीं। ======================= 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति मजबूत करने के लिए अब गांधी परिवार चुनाव धंधेबाज प्रशांत किशोर की सेवाएं ले रहा है। गांधी परिवार के सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ प्रशांत किशोर के बीच वार्ता भी हो गई है। इस वार्ता का निष्कर्ष निकालने के लिए 20 अप्रैल को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दिल्ली पहुंचे। असल में धंधेबाज प्रशांत किशोर को करोड़ों रुपए का भुगतान कांग्रेस शासित राजस्थान से ही किया …

Read More »

Rajasthan : राजस्थान फिर होगा कांग्रेस के नए इतिहास का साक्षी।

Rajasthan : राजस्थान फिर होगा कांग्रेस के नए इतिहास का साक्षी। पांच राज्यों में हार की वजह तलाशने और भविष्य की रणनीति को लेकर कांग्रेस पार्टी अगले माह मई में एक चिंतन शिविर का आयोजन करेगी। ये चिंतन शिविर कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान के उदयपुर में हो सकता है। मई मध्य में संभावित, पांच राज्यों की हार के बाद तीन दिन तक चलने वाले इस शिविर में नेताओं व कार्यकर्ताओं से हार के कारण जानने की कोशिश की जाएगी। साथ ही कांग्रेस गुजरात, हिमाचल प्रदेश के साथ ही अगले वर्ष होने वाले कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा …

Read More »

Rajasthan : फिस्सडी साबित हुए सीएम और मंत्री सहित सभी कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान में।

Rajasthan : फिस्सडी साबित हुए सीएम और मंत्री सहित सभी कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान में। हाल ही में समाप्त हुए कांग्रेस डिजिटल मेंबरशिप अभियान ने कांग्रेस की कलई खोल के रख दी है।  जो दिग्गज  डिजिटल मेंबरशिप अभियान में सदस्य बनाने के मामले में कमजोर रहे हैं उनमें खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, जलदाय मंत्री डॉ.महेश जोशी और गृह राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव की स्थिति बहुत खराब हैं। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के निर्वाचन क्षेत्र टोंक डिजिटल मेंबरशिप अभियान के रैंकिंग में 59वें नंबर पर है। टोंक विधानसभा क्षेत्र में 10481 सदस्य ही बन पाए है इसके …

Read More »

रघु शर्मा की वजह से गुजरात में कांग्रेस का बुरा हाल। घमंड वाले व्यवहार के कारण कांग्रेसी अब आप में जा रहे हैं।

रघु शर्मा की वजह से गुजरात में कांग्रेस का बुरा हाल। घमंड वाले व्यवहार के कारण कांग्रेसी अब आप में जा रहे हैं। गुजरात कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के साथ टकराव चरम पर। गुजरात को केकड़ी समझ लिया है रघु शर्मा ने। आजादी की गौरव यात्रा में भी शामिल नहीं हुए हार्दिक पटेल। ============ गुजरात में कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष हार्दिक पटेल के बीच टकराव चरम पर पहुंच गया है। रघु ने हार्दिक पटेल को हैसियत में रहने की नसीहत दी है, तो वहीं हार्दिक पटेल का …

Read More »

Rajasthan : जो राजस्थान का हित ना साध सके, वो काहे का मंत्री – गहलोत

Rajasthan : जो राजस्थान का हित ना साध सके, वो काहे का मंत्री – गहलोत राजस्थान ने 25 सांसद जीताकर दिए हैं, राजस्थान का हमारा जलसंसाधन मंत्री बना है। कम से कम एक परियोजना को तो राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाएं। इतनी ही उसकी औकात नहीं है। वह काहे का मंत्री है, जो प्राइम मिनिस्टर को कन्वीन्स नहीं कर सके।   केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत पर यह तीखा हमला राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बोला है। ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट(ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के मुद्दे पर रीजनल कांफ्रेंस में गजेंद्र सिंह शेखावत और जलदाय मंत्री महेश …

Read More »

Rajasthan : बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस बनाएगी मुद्दा, 31 मार्च से नेता उतरेंगे सड़क पर।

Rajasthan : बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस बनाएगी मुद्दा, 31 मार्च से नेता उतरेंगे सड़क पर। बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि को लेकर कांग्रेस के नेता फिर सडक पर उतरेंगे। दरअसल प्रदेश कांग्रेस 31 मार्च से 7 अप्रैल तक प्रदेश में 3 चरणों में महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आमजन में आक्रोश है। इन मुद्दों को उठाकर कांग्रेस उनकी सहानुभूति बटोर सकती है। ऐसे में महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस खुलकर मोर्चा लेंगी। प्रदेश …

Read More »

Rajasthan : मंडावर गैंगरेप प्रकरण में कांग्रेस सरकार को पीड़िता के बयान पलटने का इंतजार।

Rajasthan : मंडावर गैंगरेप प्रकरण में कांग्रेस सरकार को पीड़िता के बयान पलटने का इंतजार। कांग्रेस के विधायक जौहरी लाल मीणा का पुत्र दीपक मीणा भी आरोपी है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। प्रियंका गांधी को अब हवाई जहाज के टिकट का प्रस्ताव। =============== राजस्थान के दौसा जिले के मंडावर पुलिस स्टेशन पर गत 25 मार्च को दसवीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने गैंगरेप का एक प्रकरण दर्ज करवाया। पांच नामजद आरोपियों में अलवर जिले के राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक जौहरी लाल मीणा के पुत्र दीपक मीणा भी शामिल है। दीपक …

Read More »

Rajasthan : गहलोत की राजनीतिक नियुक्तियों की गाजर से दिग्गज हुए दूर

Rajasthan : गहलोत की राजनीतिक नियुक्तियों की गाजर से दिग्गज हुए दूर, अन्दरखाने की नाराजगी भारी पड़ेगी कांग्रेस को। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की ओर से 3 साल के लंबे इंतजार के बाद अब राजनीतिक नियुक्तियों का तोहफा खोला गया और 50 से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं को बोर्ड-निगम और आयोगों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। खास बात यह कि पहली बार 15 विधायकों को भी बोर्ड निगमों और आयोगों में एडजस्ट किया गया है।इसके बावजूद प्रदेश कांग्रेस में दो दर्जन से ज्यादा दिग्गज नेता ऐसे हैं जिन्हें राजनीतिक नियुक्तियों से दूर रखा गया है। इनमें कई नेता …

Read More »

Rajasthan : गहलोत कैंप के विधायक बाबूलाल बोले, पायलट की अनदेखी का कांग्रेस पार्टी को होगा नुकसान।

Rajasthan : गहलोत कैंप के विधायक बाबूलाल बोले, पायलट की अनदेखी का कांग्रेस पार्टी को होगा नुकसान। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कैम्प के कठूमर से कांग्रेस विधायक बाबूलाल बैरवा का बड़ा बयान सामने आया है। बाबूलाल बैरवा ने कहा कि सचिन पायलट की अनदेखी का नुकसान पार्टी को उठाना पड़ सकता है।विधानसभा चुनाव में अभी डेढ़ साल का समय बचा है। ऐसे में पार्टी को किस तरह से मजबूत किया जाए इस पर विचार होना चाहिए। गहलोत कैंप के विधायक की ओर से सचिन पायलट को लेकर देकर दिए गए बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। विधायक बाबूलाल …

Read More »

Rajasthan : धौलपुर दलित महिला से गैंगरेप मामले मे सियासत हुई तेज |

Rajasthan : धौलपुर दलित महिला से गैंगरेप मामले मे सियासत हुई तेज | वसुंधरा राजे और पूनिया ने सीएम गहलोत पर साधा निशाना। धौलपुर में महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए राजस्थान मे जंगलराज बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि दलित महिला के साथ हुई घटना अत्यंत निंदनीय है। प्रदेश में हर दिन हो रही महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं चिंता का विषय है। ऐसा …

Read More »