Tag Archives: Kota Rail

Indian Railways:रेलवे अस्पताल में काटा हरा पेड़, कैंटीन के लिए बनाया फर्नीचर

रेलवे अस्पताल में काटा हरा पेड़, कैंटीन के लिए बनाया फर्नीचर Rail News. रेलवे अस्पताल में एक हरा पेड़ काटने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं इस कटे पेड़ को कैंटीन के लिए फर्नीचर के रूप में काम में लेने की तैयारी की जा रही है। मामले में खास बात यह है कि पेड़ कटाई और फर्नीचर तैयार करने का पूरा मामला मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुपर्णा राय सेन सहित पूरे स्टाफ के सामने लगातार चलता रहा। अस्पताल का पूरा स्टाफ इस पेड़ काटने वाली जगह के पास से दिन में चार बार निकलता है। लेकिन किसी ने पेड़ …

Read More »

Indian Railway:रेलवे वर्कशॉप में 5 हजार डिब्बों की मरम्मत

रेलवे वर्कशॉप में 5 हजार डिब्बों की मरम्मत Rail News. रेलवे माल डिब्बा मरम्मत कारखाना (वर्कशॉप) में चालू वित्तीय वर्ष में दिसंबर तक कुल 5 हजार 42 डिब्बों की मरम्मत (पीरियोडिक ओवर हॉलिंग) की गई। इसमें अप्रैल में 551, मई में 581, जून में 551, जुलाई में 551, अगस्त में 570, सितंबर में 572, अक्टूबर में 551, नवंबर में 550 तथा दिसंबर में 565 डिब्बों को ठीक किया गया मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधीर सरवरिया ने बताया कि यह काम निर्धारित लक्ष्य से अधिक रहा। डिब्बो की पूरी तरह मरम्मत 4 से 6 वर्ष में एक बार की जाती है।

Read More »

Indian Railway:राजधानी ट्रेन में चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार, 2.80 लाख बरामद

राजधानी ट्रेन में चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार, 2.80 लाख बरामद Rail News: कोटा जीआरपी ने राजधानी ट्रेन में चोरी के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज शनिवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। प्रश्न बताया कि आरोपी का नाम राजबीर उर्फ बौना (29) जाटव है। यह भूकरावली पुलिस थाना सुरौठ, जिला करौली का रहने वाला है। पुलिस ने इसके कब्जे से 2 लाख 80 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। 6 गिरफ्तार, 17.95 लाख बरामद मामले में पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया …

Read More »

Indian Railways: कोटा मंडल में 180 से दौड़ाई ट्रेन, एक साथ चलाई तीन मालगाड़ी, रचा इतिहास

कोटा मंडल में 180 से दौड़ाई ट्रेन, एक साथ चलाई तीन मालगाड़ी, रचा इतिहास Rail News. कोटा रेल मंडल में शुक्रवार को एक साथ दो इतिहास रचे गए। पहली बार साधारण ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया। साथ ही तीन मालगाड़ियों को भी जोड़कर एक साथ चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि कोटा-नागदा रेल खंड में एलएचबी कोच की पैंटीकार को अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा कर परीक्षण किया गया। आरडीएसओ द्वारा यह परीक्षण कई बार किया गया। एलएचबी कोच की किसी ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से …

Read More »

Indian Railway: सिग्नल के बाद भी आधे घंटे तक नहीं चली में मेमू

सिग्नल के बाद भी आधे घंटे तक नहीं चली में मेमू Rail News. कोटा स्टेशन पर गुरुवार को सवाई माधोपुर जाने वाली मेमू ट्रेन (06621) करीब आधा घंटा अटकी रही। फिलहाल ट्रेन रुकने के कारणों का पता नहीं चला है। पर कुछ यात्रियों ने बताया कि संभवतः ट्रेन के ब्रेक जाम हो गए थे। इसके चलते हरे सिग्नल होने के बाद भी ट्रेन आगे नहीं बढ़ रही थी। बाद में ब्रेक ठीक होने के बाद ट्रेन आगे रवाना हुई। इस दौरान हरे सिग्नल के बाद भी ट्रेन नहीं चलने पर आश्चर्यचकित यात्री परेशान होते रहे। गौरतलब है कि कोटा से …

Read More »

Indian Railway: विजिलेंस ने भी साधी चुप्पी, रिटायरमेंट के बाद भी रेलकर्मियों को वहीं लगाने का मामला

विजिलेंस ने भी साधी चुप्पी, रिटायरमेंट के बाद भी रेलकर्मियों को वहीं लगाने का मामला Rail News. रिटायरमेंट के बाद भी रेल कर्मचारियों को गति शक्ति के नाम पर दोबारा उसी पद पर लगाने के मामले में पश्चिम-मध्य रेलवे विजिलेंस विभाग ने भी चुप्पी साध ली है। मामला सामने आने के 3 दिन बाद भी विजिलेंस द्वारा कोई कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है। कर्मचारियों ने बताया कि मामले में विजिलेंस कार्रवाई की संभावना भी बहुत कम है। क्योंकि विजिलेंस विभाग के मुखिया पंकज शर्मा हैं। कोटा मंडल के डीआरएम रहते हुए पंकज के कार्यकाल में सबसे ज्यादा घोटाले …

Read More »

Indian Railway: लेखा विभाग कर रहा पेंशन निपटारे के सभी काम, घोटाले की आशंका

लेखा विभाग कर रहा पेंशन निपटारे के सभी काम, घोटाले की आशंका Rail News. कोटा रेल मंडल के लेखा विभाग में पेंशन संबंधित अधिकांश काम हो रहे हैं। जबकि इसमें से कई काम कार्मिक विभाग के हैं। लगातार शिकायत के बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया जा रहा। इससे घोटाले की आशंका जताई जा रही है। कर्मचारियों ने बताया कि लेखा विभाग के एक ही कर्मचारि की ऑनलाइन आईडी द्वारा पेंशन बिल जैनरेट, फॉरवर्ड तथा पास किए जा रहा हैं। जबकि बिल जनरेशन का काम कार्मिक विभाग का है। लेखा विभाग का काम सिर्फ बिलों को पास करना …

Read More »

Indian Railway: ब्लॉक के चलते ढाई घंटे पिटा मेल

ब्लॉक के चलते ढाई घंटे पिटा मेल Rail News. कोटा-नागदा रेल खंड स्थित भवानीमंडी और कुरलासी स्टेशनों बीच अंडरपास के चलते रविवार को करीब 4 घंटे का ब्लॉक लिया गया था। ब्लॉक के चलते अमृतसर-मुंबई स्वर्ण मंदिर मेल (12904) करीब ढाई घंटे लेट हो गया। मेल को पहले रामगंजमंडी फिर भवानीमंडी स्टेशन पर खड़ा रखा गया। मेल लेट होने से यात्री परेशान होते रहे। रेलवे की तरफ से मेल के चलने की सही सूचना नहीं मिलने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। ब्लॉक के भी निर्धारित समय से करीब पौन घंटा देरी खत्म होने की सूचना है। इसके चलते …

Read More »

Indian Railway: गति शक्ति के नाम पर रिटायर्ड आधा दर्जन कर्मचारी फिर उसी पद पर नियुक्त, भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा

गति शक्ति के नाम पर रिटायर्ड आधा दर्जन कर्मचारी फिर उसी पद पर नियुक्त, भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा Rail News. पहले की गलतियों को सुधारने की जगह कोटा मंडल रेल प्रशासन फिर उसी गलती को बड़े पैमाने पर कर रहा है। इसके चलते इस मामले में अब भ्रष्टाचार की बू आने लगी है। मामला रिटायर्ड कर्मचारियों से जुड़ा है। ट्रेनों को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने के लिए बनी गति शक्ति यूनिट के नाम पर प्रशासन ने रिटायरमेंट के बाद भी आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों को वापस उसी पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन …

Read More »

Indianrailways: आगरा फोर्ट ट्रेन से टकराया पत्थर

Rail News. कोटा-चित्तौड़गढ़ रेल खंड स्थित जालंधरी और श्रीनगर स्टेशनों के बीच शुक्रवार को रतलाम-आगरा फोर्ट ट्रेन से पत्थर टकराने का मामला सामने आया है। चालक की सूचना पर आरपीएफ द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान आरपीएफ को मौके पर कोई पत्थर नहीं मिलने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यह एक चट्टानी एरिया है। यहां आस-पास कोई गांव या बस्ती भी नहीं है। ऐसे में संभावना है कि पहाड़ी से कोई पत्थर जाकर पटरी पर गिर गया हो। बाद में ट्रेन के इंजन के कैटल गार्ड से टकराकर यह …

Read More »