Tag Archives: political news

Rajasthan : पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल पर बोले सीएम गहलोत

मुख्यपृष्ठnewsपांच राज्यों में हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल पर बोले सीएम गहलोत, धर्म के नाम पर राजनीति का फायदा उठाकर सत्ता में आना अलग बात। पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल पर बोले सीएम गहलोत धर्म के नाम पर राजनीति का फायदा उठाकर सत्ता में आना अलग बात। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव मे अंतिम चरण का मतदान होने के बाद मीडिया द्वारा दिखाए जा रहे एग्जिट पोल के बाद मंगलवार को मीडिया से मुताबिक होते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश में धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है। …

Read More »

Rajasthan : तो क्या सचिन पायलट के बगैर राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट हो जाएगी?

Rajasthan : तो क्या सचिन पायलट के बगैर राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट हो जाएगी? कांग्रेस के जयपुर अधिवेशन में नजर नहीं आए पायलट। अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री रहते कांग्रेस की सरकार कभी रिपीट नहीं हुई। ========== राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बार बार कहना है कि इस बार सत्ता विरोधी लहर नहीं है, इसलिए दिसंबर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। गहलोत ने यह बात 19 फरवरी को जयपुर में हुए कांग्रेस के खुले अधिवेशन में भी कही। इस अधिवेशन में प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, विधायकों, 2018 के चुनाव में उम्मीदवार …

Read More »

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा और अकालियों के बीच गुप्त समझौता करवाया। यह बात कह कर क्या मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में कांग्रेस की हार स्वीकार कर ली है?

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा और अकालियों के बीच गुप्त समझौता करवाया। यह बात कह कर क्या मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में कांग्रेस की हार स्वीकार कर ली है? अकालियों को डेरा सच्चा सौदा का भी समर्थन मिला। ========== 20 फरवरी को मतदान के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक सनसनीखेज बयान दिया है। चन्नी का कहना है कि कांग्रेस सरकार का साढ़े चार साल तक नेतृत्व करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अकाली दल (शिरोमणि) और भाजपा के साथ गुप्त समझौता करवाया है। इस समझौते के तहत ही हरियाणा की भाजपा सरकार ने …

Read More »

Politics News : तो मोदी और शाह की रणनीति से गुजरात में राजस्थान के रघु शर्मा मुकाबला करेंगे।

Politics News : तो मोदी और शाह की रणनीति से गुजरात में राजस्थान के रघु शर्मा मुकाबला करेंगे। दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 125 सीटों का लक्ष्य रखा। ============== राजस्थान में मंत्री रहे और मौजूदा समय में कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने दावा किया है कि इस बार दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनेगी। नरेंद्र मोदी और अमित शाह की रणनीति से मुकाबला करने के लिए गुजरात कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को 25 से 27 फरवरी तक द्वारका तीर्थ में कैम्प लगाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। रघु ने …

Read More »

Rajasthan : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ऐसे बयान देंगे तो अशोक गहलोत की सरकार कैसे रिपीट होगी?

गोविंद सिंह डोटासरा बताएं कि क्या कांग्रेस ने भी सत्ता के लिए अंग्रेजों से संघर्ष किया? महाराणा प्रताप के लिए दिया गया बयान देश के स्वतंत्रता सेनानियों का भी अपमान है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ऐसे बयान देंगे तो अशोक गहलोत की सरकार कैसे रिपीट होगी? ============== राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि मुगल शासक जलालुद्दीन अकबर और राजस्थान के चित्तौड़ के राजा महाराणा प्रताप के बीच सत्ता के लिए संघर्ष था। यानी महाराणा प्रताप अपनी मातृभूमि के लिए संघर्ष नहीं कर रहे थे, उन्हें तो चित्तौड़ की सत्ता चाहिए थी। समझ में नहीं …

Read More »

Rajasthan : गहलोत से नहीं संभल रहा गृह मंत्रालय, सक्षम व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपने का दिखाएं साहस-पूनिया

Rajasthan : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने नागौर में गैंगरेप के बाद पीड़िता की मौत और कोटा में छात्रा की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार को कठघरे में खडे करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बहन-बेटियां को सुरक्षा व सुरक्षित वातावरण देने में गहलोत पूरी तरह विफल साबित हो चुके हैं, नागौर और कोटा की घटनाएं कांग्रेस सरकार के कुशासन एवं बिगड़ी कानून व्यवस्था की बानगी हैं। पूनिया ने कहा कि जब अशोक गहलोत से गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा तो क्यों चिपके बैठे हैं ? किसी सक्षम व्यक्ति को गृह …

Read More »

Political News : आखिर कवि कुमार विश्वास पंजाब में भाजपा को फायदा पहुंचाना चाहते हैं या कांग्रेस को?

Political News : आखिर कवि कुमार विश्वास पंजाब में भाजपा को फायदा पहुंचाना चाहते हैं या कांग्रेस को? 100 साल पहले अंग्रेजों ने भी सरदार भगत सिंह को आतंकवादी करार दिया था। मैं भगत सिंह की राह पर चल रहा हूं – अरविंद केजरीवाल। ============ कांग्रेस शासित राजस्थान के राज्य लोक सेवा आयोग की सदस्य डॉ. मंजू शर्मा के पति और सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास पंजाब के चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाना चाहते हैं या कांग्रेस को? यह सवाल इसलिए महत्वपूर्ण है कि 20 फरवरी को पंजाब में मतदान से पहले कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख …

Read More »

राजनीतिक दल बताएं तो भारत अखंड कैसे रहेगा?

हरियाणा की जमीन पर लगे उद्योगों और स्थापित कंपनियों को 75 प्रतिशत नौकरियां हरियाणवियों को ही देनी पड़ेगी। पंजाब में पंजाबी ही राज करेंगे-प्रियंका गांधी। पंजाब में सत्ता हथियाने के लिए आतंकवादियों से भी गठजोड़ पर एतराज नहीं। राजनीतिक दल बताएं तो भारत अखंड कैसे रहेगा? ============ सब जानते हैं कि गत वर्ष किन तौर तरीकों से ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार सत्ता प्राप्त की। ममता चाहती है कि पश्चिम बंगाल के फार्मूले पर ही उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी मिल जाए। इसके लिए ममता ने लखनऊ आकर अखिलेश …

Read More »

आखिर विपक्षी दल भारत को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं?

कांग्रेस पंजाब में उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली के लोगों को घुसने नहीं देगी तो अरविंद केजरीवाल स्वतंत्र देश पंजाब का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। आखिर विपक्षी दल भारत को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं? ============ कांग्रेस शासित प्रदेश राजस्थान के राज्य लोक सेवा आयोग की सदस्य डॉ. मंजू शर्मा के पति और देश के जाने माने कवि कुमार विश्वास ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अब स्वतंत्र देश पंजाब का प्रधानमंत्री बनने का षडय़ंत्र रच रहे हैं। इस षडय़ंत्र की जानकारी खुद केजरीवाल ने मुझे …

Read More »

Rajasthan : भाजपा प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, मंत्री धारीवाल को बताया सीएम गहलोत का तोता।

Rajasthan : राजस्थान मे रीट परीक्षा लीक मामले की जांच CBI से कराने की मांग को लेकर आज भाजपा विधानसभा का घेराव करेगीं। घेराव मे शामिल होने के लिए राजस्थान भाजपा के प्रभारी अरूण सिंह भी सोमवार रात जयपुर पहुंच गए हैं। इस दौरान पत्रकारों से मुताबिक होते हुए अरूण सिंह ने कहा कि यह प्रदेश के लाखों युवाओं से जुड़ा मुद्दा है, जिसे भाजपा ने सड़क और सदन में अच्छी तरह उठाकर युवाओं का हक मांगा है। अरुण सिंह ने कहा कि गहलोत सरकार के कार्यकाल में जिस प्रकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, …

Read More »