Tag Archives: rajasthan cm

SawaiMadhopur: एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन सवाई माधोपुर, । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर एवं प्रयत्न संस्था के संयुक्त तत्वाधान में गुरूवार को जिला परिषद सभागार में में बच्चों के अधिकारों, बालश्रम रोकथाम एवं संरक्षण के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ महेन्द्र कुमार ढाबी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा उपस्थित एन.जी.ओ. प्रतिनिधि, पैरालीगल वॉलेन्टियर्स, पैनल अधिवक्तागण एवं बालश्रम रोकथाम व बच्चों के अधिकारों के संरक्षण हेतु कार्यरत संस्थानों के प्रतिनिधियों को बताया कि बाल श्रम हमारे समाज के लिए बहुत …

Read More »

Rajasthan: मंत्रियों के चयन में डिप्टी सीएम दीया कुमारी की राय को प्राथमिकता।

मंत्रियों के चयन में डिप्टी सीएम दीया कुमारी की राय को प्राथमिकता। राजस्थान की राजनीति में वासुदेव देवनानी का महत्व बढ़ा। ============ राजस्थान के मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमार और डॉ. प्रेमचंद बैरवा 21 दिसंबर को दिल्ली में रहे। इन तीनों नेताओं ने तीन दिन पहले भी दिल्ली में रहकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार तब इन तीनों नेताओं को संभावित मंत्रियों की सूची तैयार करने के बारे में दिशा निर्देश दिए। प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार ही इन तीनों ने संभावित मंत्रियों की सूची तैयार की …

Read More »

Rajasthan: 72 विधायक पहली बार पहुंचे विधानसभा, इनमें CM भजनलाल भी शामिल

72 विधायक पहली बार पहुंचे विधानसभा, इनमें CM भजनलाल भी शामिल विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं, जिनमें से एक करणपुर सीट खाली है. जिसपर पांच जनवरी को मतदान होगा. 199 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी के पास कुल 115 हैं तो कांग्रेस के पास 69 और 15 पर निर्दलीय विधायक हैं. ऐसी स्थिति में इस बार 72 विधायक पहली बार चुनाव जीतकर आए हैं. जिनमें बीजेपी के 46, कांग्रेस के 19 अन्य 7 विधायक निर्दलीय हैं. रोचक बात तो ये है कि नेता सदन यानी राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहली बार ही विधायक बनकर सदन पहुंचेंगे. …

Read More »

Rajasthan News: आगे-आगे देखते जाइए क्या होता है”….पेपर लीक मामला

Rajasthan News: आगे-आगे देखते जाइए क्या होता है”….पेपर लीक मामला राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में मंत्रिमंडल के विस्तार पर चुप्पी के बीच पेपर लीक मामले पर कहा है “आगे-आगे देखते जाइए क्या होता है”। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने घर भरतपुर आये मुख्यमंत्री शर्मा ने सर्किट हाउस से गोवर्द्धन रवाना होते समय मीडिया के साथ बातचीत करते यह बात कही। सर्किट हाउस परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में शिरकत करने से पहले मुख्यमंत्री शर्मा जवाहर नगर स्थित अपने पैतृक मकान पर पहुंचे जहां उन्होंने अपने परिवार से मुलाकात के साथ पड़ौसियों और रिश्तेदारों से भी …

Read More »

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार का एक्सीडेंट, दूसरी गाड़ी से सीएम को किया गया रवाना

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार का एक्सीडेंट, दूसरी गाड़ी से सीएम को किया गया रवाना Bhajan Lal Sharma: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार का एक्सीडेंट हो गया. मुख्यमंत्री शाम को 7:30 बजे गोवर्धन के लिए भरतपुर से रवाना हो गए थे. हालांकि सीएम को दूसरी गाड़ी से सुरक्षित से रवाना किया गया. राजस्थान के नये मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज भरतपुर आये थे. भरतपुर में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत हुआ. मुख्यमंत्री अपने निजी निवास पर भी गए थे जहां अपने परिजनों से मिलकर भरतपुर के सर्किट हाउस पहुंचे. भरतपुर के सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों …

Read More »

Rajasthan: विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष सीपी जोशी ने टूटे और फटे मुढ्ढे पर बैठाया नामित अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को।

Rajasthan: विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष सीपी जोशी ने टूटे और फटे मुढ्ढे पर बैठाया नामित अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को। यह है दो सादगी पसंद राजनेताओं की मुलाकात। 17 दिसंबर की सुबह जयपुर में राजस्थान विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा की ओर से नामित अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के बीच शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस मुलाकात के लिए देवनानी स्वयं सीपी जोशी के सरकार आवास पर गए। इस मुलाकात के फोटो देवनानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। इन फोटोओं में जोशी और देवनानी सरकारी आवास के बरामदे में बैठे हैं। देवनानी मुढ्ढे पर तथा जोशी प्लास्टिक की कुर्सी पर हैं। …

Read More »

Rajasthan: सत्ता परिवर्तन और हिट लिस्ट

सत्ता परिवर्तन और हिट लिस्ट राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होने और नई सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पदभार ग्रहण करने के साथ ही भरतपुर संभाग सहित संभाग मुख्यालय पर कई अधिकारियों की उड़ी हुई है नींद। संभाग मुख्यालय पर दो दर्जन के अधिक अधिकारियों के हिट लिस्ट में होने की है चर्चा। गहलोत सरकार में मलाई मारने बाले इन हिट लिस्टेड अधिकारियों से उनके साथी अधिकारियों ने भी बनाई दूरी। इस हिट लिस्ट में शामिल अधिकारियों को पिछले दो तीन दिनों से भाजपा नेताओं के घरों पर भी देखा जा रहा है चक्कर काटते।

Read More »

Rajasthan Congress: राजस्थान में अशोक गहलोत के बगैर चलेगी कांग्रेस। राष्ट्रीय स्तर पर भी कोई पद नहीं।

राजस्थान में अशोक गहलोत के बगैर चलेगी कांग्रेस। राष्ट्रीय स्तर पर भी कोई पद नहीं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने 16 दिसंबर को दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए। एक मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को हटाकर विधायक जीतू पटवारी को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। दूसरा राजस्थान में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के समर्थक अभिमन्यू सिंह पूनिया को युवक कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमान कमलनाथ के हाथ में ही थी। लेकिन चुनाव में कमलनाथ ने राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश मानने के बजाए स्वयं की …

Read More »

Rajasthan: विधानसभा सत्र के लिए जल्द निर्णय होगा।

विधानसभा सत्र के लिए जल्द निर्णय होगा। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सीपी जोशी वाला 50 नंबर वाला बंगला मांगा। पूर्व मंत्री रघु शर्मा वाला 18 नंबर का बंगला विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पसंद। 18 दिसंबर को अजमेर में रहेंगे देवनानी। ============ राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष के लिए सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा घोषित अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि विधानसभा सत्र के लिए जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। इसको लेकर 17 दिसंबर को जयपुर में एक बैठक हो रही है। लगातार पांचवीं बार विधायक बने और विधायी कार्यों के अनुभवी देवनानी ने बताया कि भले ही उन्हें अध्यक्ष नामित …

Read More »

Rajasthan CM: क्या हंस कर बात कर लेने से अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच व्यक्तिगत दुश्मनी खत्म हो जाएगी।

क्या हंस कर बात कर लेने से अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच व्यक्तिगत दुश्मनी खत्म हो जाएगी। व्यक्तिगत दुश्मनी: 15 दिसंबर को जब भजनलाल शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह हुआ तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पास पास बैठे थे। दोनों ने हंसते हुए एक दूसरे से बात भी की। ऐसा लगा कि दोनों ने अच्छी मित्रता है। लेकिन सवाल उठता है कि क्या हंसते हुए बात कर लेने से व्यक्तिगत दुश्मनी खत्म हो जाएगी? सब जानते हैं कि गहलोत ने मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए शेखावत …

Read More »