प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर संगम में लगाई डुबकी

प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर संगम में लगाई डुबकी

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने जमीन पर तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में कांग्रेस किसान पंचायत के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रही है. खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला हुआ है. कल प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किसान पंचायत के दौरान बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला.

यह भी पढ़ें :   कोरोना से दिवंगत हुए पत्रकारों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए के चेक प्रदान किए गए

इस दौरान प्रियंका गांधी का मंदिर और मजार का दर्शन करने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. कहा जा रहा है कि किसानों के साथ ही प्रियंका धर्म की भी डोर थामे हुए हैं. बहरहाल, आज प्रियंका गांधी प्रयागराज पहुंचीं. यहां उन्होंने मौनी अमावस्या के मौके पर संगम में डुबकी लगाई.