पाकिस्तान में अब तोड़ी गई महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति
पाकिस्तान में भारतीय इतिहास से जुड़े प्रतीकों के प्रति नफरत का एक और उदाहरण देखने को मिला है. लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति को एक बार फिर तोड़ा गया है. ये हरकत तहरीक-ए लब्बैक पाकिस्तान से जुड़े एक शख्स ने की है. लाहौर किले पर बनी इस प्रतिमा का अनावरण जून 2019 में किया गया था. तब से लेकर अब तक ये तीसरी घटना है जब इस मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की गई है.
ताजा घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी पहने एक शख्स नजर आ रहा है जो इस मूर्ति को तोड़ रहा है. मूर्ति तोड़ते वक्त ये शख्स नारे भी लगा रहा है. जब इस शख्स ने मूर्ति को तोड़ा, उस वक्त वहां कुछ लोग मौजूद थे, जिन्होंने इसे पकड़ लिया.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.