राजीव गांधी की जयंती पर अजमेर में यूथ कांग्रेस का रक्तदान शिविर और पुराने बुजुर्ग कांग्रेसियों का सम्मान।

राजीव गांधी की जयंती पर अजमेर में यूथ कांग्रेस का रक्तदान शिविर और पुराने बुजुर्ग कांग्रेसियों का सम्मान।

यूथ कांग्रेस का रक्तदान शिविर:
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर अजमेर शहर यूथ कांग्रेस का रक्तदान शिविर 21 अगस्त को दूसरे दिन भी जारी रहा। शहर अध्यक्ष यासीर चिश्ती ने बताया कि पुष्कर रोड स्थित विद्यापति ब्लड बैंक के परिसर में तीन दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित हो रहा है। 20 अगस्त को प्रथम दिन बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान का यह सिलसिला 22 अगस्त को भी जारी रहेगा। चिश्ती ने बताया कि एकत्रित रक्त को इसी ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा जाएगा और फिर जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क दिया जाएगा। चिश्ती ने बताया कि राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस के पुराने और बुजुर्ग व्यक्तियों को सम्मानित करने का अभियान भी शुरू किया गया है। जयंती के मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी और स्वतंत्रता सैनानी सोभाराम गहरवार और अन्य कांग्रेसियों का सम्मान किया गया है। चिश्ती ने कहा कि मेरे मोबाइल नम्बर 9829574114 पर अजमेर के पुराने और बुजुर्ग कांग्रेसियों की जानकारी दी जा सकती है। ऐसे सभी कांग्रेसियों का जोरदार तरीके से सम्मान किया जाएगा।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.