चिकित्सा मंत्री डॉ. शर्मा व पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री पायलेट ने अजमेर जिले के मसूदा विधायक श्री राकेश पारीक के पिता और पूर्व सांसद प्रभा ठाकुर की माता के निधन पर दी श्रद्धांजलि

चिकित्सा मंत्री डॉ. शर्मा व पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री पायलेट ने अजमेर जिले के मसूदा विधायक श्री राकेश पारीक के पिता और पूर्व सांसद प्रभा ठाकुर की माता के निधन पर दी श्रद्धांजलि

चिकित्सा मंत्री डॉ. शर्मा व पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री पायलेट ने अजमेर जिले के
मसूदा विधायक श्री राकेश पारीक के पिता और पूर्व सांसद
प्रभा ठाकुर की माता के निधन पर दी श्रद्धांजलि

जयपुर, 16 दिसम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट ने बुधवार को अजमेर जिले के मसूदा विधायक श्री राकेश पारीक और पूर्व सांसद डॉ. प्रभा ठाकुर के निवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।

चिकित्सा मंत्री डॉ. शर्मा एवं श्री पायलट बुधवार को अजमेर जिले के सरवाड़ पहुंचे। उन्होंने यहां मसूदा विधायक श्री राकेश पारीक के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके बाद उन्होंने पूर्व सांसद डॉ. प्रभा ठाकुर के अजमेर जिले के किशनगढ़ के पास छोटा उदयपुर गांव स्थित निवास पर जाकर उनकी माताजी के निधन पर शोक जताया। अन्य कई जनप्रतिनिधि भी उनके साथ उपस्थित रहे।

इसके पश्चात उन्होंने जयपुर रोड़ स्थित होटल पर जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा एवं समाजसेवी श्री भंवर सिंह पलाड़ा द्वारा रखे गए अभिनदंन समारोह में भाग लिया।

G News Portal G News Portal
40 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.