राठौड़ दम्पत्ति ने पुष्कर के निकट बनाया अपना माया घर। इसमें बुजुर्ग भी कुछ दिन गुजार सकेंगे।

राठौड़ दम्पत्ति ने पुष्कर के निकट बनाया अपना माया घर। इसमें बुजुर्ग भी कुछ दिन गुजार सकेंगे।

राठौड़ दम्पत्ति ने पुष्कर के निकट बनाया अपना माया घर। इसमें बुजुर्ग भी कुछ दिन गुजार सकेंगे।
33 बीघा भूमि पर बने फार्म स्टे में सीमेंट कंक्रीट का उपयोग नहीं हुआ है। भारत की परंपरागत निर्माण शैली से बने हैं 9 आलीशान विला।
================
श्रीमती सुमन राठौड़ और उनके पति राजेंद्र सिंह राठौड़ ने अजमेर के पुष्कर में पुष्कर फोर्ट का संचालन करते हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से राठौड़ दम्पत्ति के मन में कुछ अलग और नया करने की तमन्ना थी। इसके लिए पुष्कर के निकट ही भगवान गांव में 33 बीघा भूमि खरीदी गई। इस भूमि के चारों ओर प्राकृतिक वातावरण है, इसलिए यहां 9 आलीशान विला बनाए गए। एक विला दो हजार स्क्वायर फिट का है। सबसे खास बात यह है कि इन विला के निर्माण में सीमेंट कंक्रीट और लोहे का उपयोग नहीं हुआ है। इनके स्थान पर चूने, ईंट, मूंज आदि से तैयार निर्माण सामग्री का उपयोग किया है। 33 बीघा भूमि पर बरसात के दिनों में एक बूंद पानी भी व्यर्थ नहीं जाएगा। जल संरक्षण के तहत हर बूंद का संरक्षण होगा। फार्म स्टे के उद्देश्य से बनाए गए इन विलाओं में बुजुर्ग व्यक्ति कुछ दिन आराम से गुजार सकते हैं। यहां रहने वाले व्यक्तियों को खाने पीने की सभी वस्तुएं ऑर्गेनिक मिलेंगी। यहां तक ऑर्गेनिक खेती से तैयार सब्जी भी उपलब्ध कराई जाएगी। फार्म पर पलने वाली गायों का दूध, घी, मक्खन आदि भी उपलब्ध करवाया जाएगा। यह फार्म स्टे सामाजिक सरोकार भी रखता है। श्रीमती राठौड़ स्पर्श संस्थान का संचालन भी करती हैं। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को पढ़ाया जाता है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र की विधवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आर्थिक सहयोग भी किया जाता है। फार्म स्टे में खेती डेयरी आदि के कार्यों में विधवा महिलाओं की ही भागीदारी है। राठौड़ दम्पत्ति ने बताया कि फार्म स्टे के विलाओं में प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ भी करवाया जाता है। माया घर किसी रिसोर्ट या होटल से हट कर ग्रामीण और प्राकृतिक शैली पर आधारित है। यहां आने पर पुष्कर की संस्कृति को भी समझने का अवसर मिलेगा। राठौड़ दम्पत्ति के माया घर का आकर्षक वीडियो यूट्यूब पर https://youtu.be/bpa4t1lRnB8 लिंक करने पर देखा जा सकता है। इस फार्म स्टे के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9829071817 पर राजेंद्र सिंह राठौड़ से ली जा सकती है। यह फार्म स्टे संपूर्ण पुष्कर क्षेत्र में अपने तरीके का पहला फार्म स्टे है

G News Portal G News Portal
34 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.