केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा सफल रही। अजमेर में जी न्यूज के सीईओ पुरुषोत्तम वैष्णव से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा सफल रही। अजमेर में जी न्यूज के सीईओ पुरुषोत्तम वैष्णव से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा सफल रही। अजमेर में जी न्यूज के सीईओ पुरुषोत्तम वैष्णव से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
==========
राजस्थान के राज्यसभा के सांसद और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा 21 अगस्त को संपन्न हो गई। 6 दिवसीय इस यात्रा को हरियाणा और राजस्थान प्रांत में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिली। जनसभाओं और नुक्कड़ सभाओं में जिस तरह भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उत्साह दिखाया, इसकी उम्मीद स्वयं भूपेंद्र यादव को भी नहीं थी। हरियाणा के मार्ग में जहां यात्रा के साथ मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे, वहीं राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को छोड़कर भाजपा के सभी छोटे बड़े नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया तो लगातार साथ रहे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह और कैलाश चौधरी ने भी अलग-अलग स्थानों पर उपस्थित दर्ज करवाई। संबंधित जिलों के सांसदों और भाजपा विधायकों ने भी यात्रा को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यात्रा की सफलता से भूपेंद्र यादव गद्गद रहे। 21 अगस्त को अजमेर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यादव ने यात्रा की सफलता का श्रेय भाजपा के आम कार्यकर्ता को दिया। यादव ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा मैंने अकेले ने नहीं निकाली है। पिछले दिनों जिन 39 सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया उन सभी की ओर से ऐसी यात्रा निकाली गई है। कुछ लोग मेरी इस यात्रा को मुख्यमंत्री पद की दौड़ से जोड़ रहे हैं, यह शरारतपूर्ण काम है। असल में यात्रा निकालने के निर्देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिए हैं। क्योंकि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने संसद में नए मंत्रियों का परिचय नहीं होने दिया, इसलिए सभी मंत्री अपने अपने क्षेत्रों में जाकर जनता का आशीर्वाद ले रहे हैं। यादव ने कहा कि विपक्ष द्वारा संसद नहीं चलने देना दुर्भाग्यपूर्ण है। विपक्ष को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है। 21 अगस्त को यादव ने अजमेर में फायसागर रोड स्थित चामुंडा माता के मंदिर में दर्शन किए। यादव जब अजमेर में पढ़ाई करते थे, तब चामुंडा माता के मंदिर में भी जाते थे। यादव ने अजमेर शहर के दोनों भाजपा विधायकों वासुदेव देवनानी और श्रीमती अनिता भदेल के कार्यक्रमों में भी भाग लेकर राजनीति के संतुलन को बनाए रखा। यादव ने अजमेर प्रवास में जी न्यूज के सीईओ पुरुषोत्तम वैष्णव के फॉयसागर रोड स्थित निवास पर जाकर भी मुलाकात की। पिछले दिनों वैष्णव कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उन्हें लम्बे समय तक अस्पताल में रहना पड़ा। यादव ने वैष्णव के निवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। यादव ने अजमेर में वैष्णव के साथ विद्यार्थी परिषद में काम भी किया है। दोनों ने पक्की मित्रता है। इस अवसर पर जी न्यूज के अजमेर संभाग के प्रभारी मनवीर सिंह चुंडावत भी थे।
54

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.