भरतपुर के कस्वा रूपवास में बीती रात मोबाइल की दुकान से करीब एक लाख के 100 मोबाइलो की चोरी की वारदात के बाद व्यापारियों में काफी रोष है। व्यापारियों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर पुलिस चोरों को जल्दी गिरफ्तार नहीं करती तो वह बाजार बंद रख पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। बताया गया है कि कस्बे की सब्जी मंडी के पास संतोष मोबाइल पॉइंट नाम से संतोष कुमार की दुकान का शटर आधा खुला देख पड़ोसी दुकानदार ने उसे सूचना दी। घटना का पता लगते ही काफी संख्या में व्यापारी संतोष की दुकान पर इकठ्ठा हो गए। आए दिन चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में पुलिस के प्रति काफी रोष दिखाई दिया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.