भरतपुर की पुलिस थाना नगर द्वारा चोरी हुई 2 भैस व 2 पडिया को बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई के अनुसार रामकिशन मीणा निवासी कैचकी का बास थाना नगर द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद उपनिरीक्षक महेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा भैस चोर मुलजिम वीरेन्द्र उर्फ भोला व वसीम उर्फ टिण्डा पुत्र जुहरू को गिरफतार कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया था। जिनकी इत्तला पर चोरी हुई 2 भैस व 2 पडिया को बरामद किया गया है। पुलिस टीम में सहायक उपनिरीक्षक नवल किशोर, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार 1749, खजान सिंह 2105 व संजय 528 भी शामिल थे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.