भरतपुर। कुम्हेर थाना इलाके में एक टेंपो और एक कार की टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। कुम्हेर रोड पर एक कार और एक सवारी से भरे टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत गई। कार और टेंपो की टक्कर की आवाज पास के बाबुला गांव के तक पहुंची इतने में ग्रामीण आवाज सुन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जब मौके पर देखा तो चीख-पुकार मची हुई थी। ग्रामीणों ने टेंपो में फंसे लोगों को टेंपो से निकाला और रास्ते से जा रहे वाहनों के जरिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।इस दौरान टेंपो चालक दलवीर बुरी तरह से टेंपो में फंस गया। ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद टेंपो चालक को बाहर निकाला और उसे एम्बुलेंस के जरिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया। टेंपो में सवार धीरेंद्र की हालत नाजुक होने के कारण उसे जयपुर रेफर कर दिया। जयपुर जाते समय धीरेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने धीरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बाकी घायलों का इलाज जारी है। टेंपो टेंपो चालक दलवीर और टेंपो में सवार प्रताप पैघोर गांव के रहने वाले हैं बाकी के घायल लोगों के घर का अभी पता नहीं लगा सका है। कार में सवार भी लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.