भरतपुर की थाना गोपालगढ पुलिस ने चोरी की फर्जी नम्वर प्लेट लगी हुयी एक बोलेरो को बरामद किया है। थानाधिकारी राजवीर सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार हेडकांस्टेबल अजरूददीन को सूचना मिली कि एक चोरी की फर्जी नम्वर प्लेट लगी हुयी जेड एलएक्स महिन्द्रा कम्पनी की बोलेरो आरजे 19 यूबी 0955 रविन्द्र हलवाई की दुकान के सामने खडी है। मोके पर पहुंची पुलिस को देख बोलेरो चालक गाडी छोडकर फरार हो गया। फरार चालक की पहचान तैयब पुत्र मदूं मेव निवासी जोतगामेती थाना गोपालगढ के रूप की गई। पुलिस जाप्ता द्वारा गाडी की तलाशी में काले रंग का एक पर्स मिला जिसमे तैयव पुत्र मंदू मेव निवासी जोतगामेती के नाम से ड्राईविंग लाईसेंस आईडी मिली पुलिस द्वारा राजकोप एप पर बोलेरो को चैक किया तो उक्त बोलरो चैसिस नम्बर MA1XX2GPKC2J88875, इंजिन नम्बर MA1XX2GPKC2J88875 पाया गया जबकि बोनट को खोलकर अंदर कम्पनी की लगी प्लेट पर मॉडल BOLERO-ZLX-2WD-7 SEATER इंजिन नम्बर GRD4K81885, VEHCLE SR नम्बर MA1XX2GRKD5K67933 लिखा होना पाया गया।हेडकांस्टेबल अजरूददीन के साथ टीम में हेड कांस्टेबल शेर सिह 75, कांस्टेबल हकमुददीन 1099, राजवीर सिह 455, मनोज 2145 शामिल रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.