शनिवार देर रात तीन बदमाशों द्वारा एक बिधवा महिला के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया

शनिवार देर रात तीन बदमाशों द्वारा एक बिधवा महिला के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया

राजस्थान के भरतपुर में बयाना थाना क्षेत्र के अड्डा गांव में शनिवार देर रात तीन बदमाशों द्वारा एक बिधवा महिला के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। बो तो गनीमत रही कि जब बदमाश इस महिला को किडनैप कर ले जाने लगे तो महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसमें से एक बदमाश को पकड़ लिया गया जबकि दो बदमाश भाग गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश को पूरी रात बंधक बना कर रखा और उसकी जमकर पिटाई भी की। रविवार दोपहर ग्रामीण बदमाश को बयाना थाने पर लेकर आए और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। यह वारदात अड्डा गांव की रहने वाली 20 साल की अनीता के साथ हुई जिसके पति महेंद्र सिंह की मौत हो चुकी है। अपने 5 महीने के बेटे के अलाबा ससुर और एक छोटे देवर के साथ गाव में रहने बाली इस महिला का देवर भी एक एक्सीडेंट में घायल होकर फिलहाल बिस्तरों में पड़ा है। बताया गया कि एक बाइक पर तीन बदमाश आए। तीनों बदमाशों ने घर में घुस कर अनीता की कनपटी पर कट्टा तान दिया और उसके मुंह को कपड़े से बंद कर दिया। बदमाशों ने इस बीच अनीता की पिटाई भी कर डाली। पकड़े गए बदमाश का नाम भीम सिंह बताया गया है जो धौलपुर जिले धीमरी गांव का रहने वाला है।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.