खोखे के साथ उसमे रखा एयर कंप्रेसर टायर आदि जलकर हुए खाक। दुकान मालिक प्रदीप पुत्र रामस्वरूप के अनुसार करीब एक लाख का हुआ है नुकसान।
भरतपुर शहर के सिरकी बाले हनुमान मंदिर के सामने गुरुवार अलसुबह साइकिल रिपेयरिंग के एक खोखे में लगी भीषण आग। सिरकी पाड़ा निवासी रामस्वरूप के खोखे में लगी आग की जानकारी सबसे पहले एक दैनिक अखबार का वितरण करने जा रहे सिटी हैड चन्द्रभान सिंह को हुई जिन्होंने 4.20 बजे दमकल को दी सूचना लेकिन दमकल को मोके पर पहुचने में लग गया पौन घन्टा तब तक आग ने धारण कर लिया विकराल रूप और खोखा जल कर हो गया स्वाहा। पुलिस ने भी मौके पर पहुच आग पर काबू पाने में किया सहयोग। शार्ट सर्किट से आग लगने का लगाया गया है अनुमान। दुकान के अंदर तथा वाहर पीछे की तरफ पड़े टायरों से भड़की आग। लगभग आधा घण्टे की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.