भरतपुर की थाना मथुरागेट पुलिस ने मोरी चार बाग क्षेत्र में रात के समय काले कपड़े पहन कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने के साथ क्षेत्रबासियों की नाक में दम करने बाले युवक को गिरफ्तार कर ही लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलवीर पुत्र औंकार सिंह सिक्ख को सुलेमान पुत्र इस्लाम कुरेशी के घर से मोबाईल को चोरी कर लेजाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि पिछले दिनों मोरी चार बाग क्षेत्र में रात के समय काले कपड़े पहन कर चोरी की वारदातों के लिए घूमते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था इसी के साथ एक और वीडियो भी सामने आया था जिसमे वही काले कपड़े बाला युवक अपने घर मे घुसते ब फिर निकलते नजर आ रहा था जिससे क्षेत्रबासियों का यह संदेह पुख्ता हो गया था कि ये युवक बलवीर सिक्ख ही है। लोगो ने ये दोनों वीडियो थाना मथुरागेट पुलिस को भी सौप दिए थे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.