बयाना थाना इलाके का रहने वाला प्रमोद कुमार अपनी ससुराल बारौली मोड़ से अपनी पत्नी को लेकर घर जा रहा था। देर शाम बयाना स्टेट मेघा हाइवे पर एक अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पति पत्नी को अस्पताल पहुंचाया जहां प्रमोद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रमोद की पत्नी की हालत गंभीर होने के कारण वह अस्पताल में भर्ती है। भुसावर थाना इलाके के पथैना गांव के रहने वाले रवि को एक क्रेटा गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें रवि की मौके पर ही मौत हो गई। रवि घर से किसी काम के लिए जा रहा था। टक्कर मारने के बाद क्रेटा चालक कैंट्रा को सड़क पर ही छोड़ कर भाग गया।पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.