भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर की नगर थाना पुलिस की एक टीम ने नाबालिग लडकी के साथ गैंगरेप के आरोप में सात साल से फरार तीन हजार रूपये के ईनामी अपराधी को किया है दस्तयाब। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि भरतपुर के महिला थाना में दर्ज अभियोग स0 10/15 धारा 452, 376डी आईपीसी व 5/6 पोक्सो एक्ट के आरोपी काला उर्फ ममरेज खान पुत्र नस्सर उर्फ नसरू खान मेव निवासी चन्द्रा का बास (बूटोली) थाना लक्ष्मणगढ जिला अलवर के बारे में टीम के कांस्टेबल जगदीश प्रसाद 1729 व रामकरण 2076 को कस्वा नगर में बस स्टैण्ड के इन्द्रासर्किल पर खड़े होने की मिली थी महत्वपूर्ण सूचना। गिरफ्तार आरोपी को भरतपुर के महिला थाने को किया गया है सुपुर्द। बिश्नोई ने टीम के सदस्य नगर थाने के हेडकांस्टेबल जीतराम 1686, पुलिस थाना पहाडी हाल वृत कार्यालय नगर के कांस्टेबल जगदीश 1729, वृत कार्यालय नगर के कांस्टेबल रामकरण 2076, रतन लाल 2124 ब थाना नगर के कांस्टेबल अफजल 1012 को इस गिरफ्तारी में उल्लेखनीय भूमिका पर हौंसला अफजाई हेतु नकद पुरूस्कार व प्रंशसा पत्र दिये जाने की घोषणा की है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.