नए प्रेमी के साथ मिल पुराने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

नए प्रेमी के साथ मिल पुराने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र में जब एक महिला का अपने पुराने प्रेमी से मन भर गया तो उसने अपने नए प्रेमी के साथ मिल पुराने प्रेमी को अमानवीय यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 18 नवम्बर को हुए इस नृशंस हत्याकांड के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि मलखान नामक दुग्ध व्यबसाई गाबो में घरो से दूध इकट्ठा करके डेयरी पर बेचने का धंधा करता है। आरोपी महिला 30 वर्षीया पूजा गुर्जर निबासी ग्राम बाबरी के परिवार से भी बह 10 वर्षो से दूध लेता था लेकिन करीब 3 वर्ष पूर्व उसके आरोपी महिला के साथ अवैध सम्वन्ध स्थापित हो गए। बताया गया कि इसी बीच आरोपी महिला ने करीब 3 महीने पहले एक नए प्रेमी के संपर्क में आने के बाद पुराने प्रेमी मलखान को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उसे धोखे से जंगल मे बुला एक पेड़ से बांधकर अपने नए प्रेमी के साथ मिल अमानवीय यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि मामले के खुलासे के लिए थानाधिकारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम के सदस्य सहायक उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह एवं राजवीर सिंह, हेडकांस्टेबल विजयपाल 750, कांस्टेबल छोटू सिंह 1632, हेमेंद्र 1621, प्रेम 1671, मोहकम 2174, अमित 2152, जितेंद्र सिंह मीना 1727 तथा महिला कांस्टेबल श्रीमती रीता 61 ने पूजा गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.