राजस्थान में भरतपुर की थाना चिकसाना पुलिस ने पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान पुलिस पार्टी पर पथराव व फायरिंग कर जानलेवा हमला करने व राजकार्य में बाधा उत्पन्न कर सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने, थाना उधोगनगर ने मधुमक्खी बॉक्स चोरी करने तथा थाना रूदावल पुलिस ने लूट के मामले के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना चिकसाना के सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार ने नामजद फरार आरोपी थानसिंह पुत्र शंकर लाल लोधा निवासी चिचाना को, थाना उधोगनगर के हेडकांस्टेबल जीतेन्द्र ने गांव ताखा जंगल से मधुमक्खी पालन के 50 बॉक्सों को चोरी कर ले जाने के मामले में अरूण कुमार पुत्र जयपाल सिंह जाट निवासी खैडिया हैवतखा थाना गभाना जिला अलीगढ को तथा थाना रुदावल पुलिस ने सूपा पेट्रोल पम्प से कट्टा का भय दिखाकर मोटर साईकिल में पेट्रोल भराकर भाग जाने पर दर्ज लूट के मामले में अनुज पुत्र समन्दर गुर्जर निवासी सूपा थाना रूदावल को गिरफतार किया है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.