महिला नर्स के साथ बाबू ने अवैध सम्बन्ध बनाने के लिए बनाया दबाब

महिला नर्स के साथ बाबू ने अवैध सम्बन्ध बनाने के लिए बनाया दबाब

भरतपुर में कस्वा बयाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर तैनात एक महिला स्टाफ नर्स के साथ शराब के नशे में धुत एक बाबू द्वारा अश्लील हरकतें करने व अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने के सनसनीखेज मामले में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने जब नही लिया कोई एक्शन तो स्टाफ नर्स को थाने पहुचकर दर्ज करानी पड़ी है रिपोर्ट।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला नर्स ने सीएचसी प्रभारी को बाबू के खिलाफ उसकी हरकत को लेकर लिखित शिकायत भी दी। इस पर सीएचसी प्रभारी ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की लेकिन घटना के 8 दिन गुजर जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार को स्टाफ नर्स थाने पहुंची और बाबू के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़ित महिला नर्स ने बताया कि 22 मार्च को उसकी जच्चाघर में नाइट ड्यूटी थी। रात को बाबू अनिल कुमार शराब के नशे की हालत में लाल दरवाजा निवासी एक लड़के को साथ लेकर जच्चा घर पहुंचा और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया।

रिपोर्ट में स्टाफ नर्स ने आरोप लगाया है कि बाबू अनिल कुमार ने उसे अकेले में बुलाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं गई। स्टाफ नर्स ने रिपोर्ट में बताया कि रात को बाबू ने एक पत्र भी लिखा- जिस पर ड्यूटी पर तैनात सभी स्टाफ कर्मियों के हस्ताक्षर कराए और कहने लगा कि मैं साहब को तुम्हारे पक्ष में रिपोर्ट भेज रहा हूं। मुझे खुश कर देना, फिलहाल तो मुझे दो पप्पी दे दो।

पीड़ित नर्स ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और अस्पताल परिसर में स्थित क्र्वाटर में अकेली रहती है। नर्स का आरोप है कि इसके पहले भी आरोपी अनिल बाबू ने उसे कई बार फोन कर अकेले में क्र्वाटर पर बुलाने की जिद की। नर्स ने बताया कि उसके पास बाबू की सभी करतूतों की ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। पीड़ित नर्स ने बताया कि शिकायत के बाद से ही स्टाफ द्वारा उस पर राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है।

सीएचसी प्रभारी डॉ जोगेंद्र सिंह गुर्जर का कहना है कि घटना के अगले दिन ही स्टाफ नर्स ने उनसे लिखित शिकायत की थी जिस पर उन्होंने उसी दिन जांच कमेटी गठित कर दी थी। कमेटी की जांच रिपोर्ट को अग्रिम कार्रवाई के लिए सीएमएचओ को भिजवाया गया है।

G News Portal G News Portal
60 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.