भरतपुर रूपबास में धौलपुर रोड पर रक्षाबंधन पर बड़ा हादसा सड़क हादसे में पूरा परिवार खत्म: बहन अपने भाई को राखी बांधकर पति और 8 माह के बेटे के साथ बाइक पर घर लौट रही थी, सामने से आ रही कार ने मारी टक्कर, मौके पर ही तीनों की मौत । परिवार में गम का माहौल।
भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में हुए सड़क हादसे में पूरा परिवार ख़त्म हो गया। बहन अपने भाइयों को राखी बांधने के बाद पति व 8 माह के बेटे के साथ घर लौट रही थी। सामने से आ रही कार की चपेट में आकर तीनों की मौत हो गई।
बबलू आगरा (उत्तर प्रदेश) जिले के बंदरौली गांव का रहने वाला था। वह पत्नी आरती को लेकर उसके पीहर धौलपुर (राजस्थान) जिले के गांव अन्डुउवा का पुरा गया था। आरती भाइयों को राखी बांधने के बाद रविवार को पीहर ही रुकने वाली थी, लेकिन बबलू की बहन उसके घर राखी बांधने के लिए पहुंच गई थी। बबलू ने आरती को भी साथ चलने को कहा। वह आरती और 8 महीने के बच्चे कार्तिक को लेकर अपने घर बंदरौली के लिए रवाना हो गया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.