भाजपा नेताओं और संभाग के तीनों सांसदों ने संभागीय आयुक्त कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन – भरतपुर

भाजपा नेताओं और संभाग के तीनों सांसदों ने संभागीय आयुक्त कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन – भरतपुर

राजस्थान के भरतपुर संभाग में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को भाजपा नेताओं और संभाग के तीनों सांसदों ने संभागीय आयुक्त कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा के बरिष्ठ नेता राठौर ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की जब से गहलोत सरकार आई है तब से प्रदेश में अपराधी बेख़ौफ हैं और पुलिस बेबस है। पुलिस के आंकड़ों के हिसाब से पिछले सालों के मुकाबले अपराध की संख्या बढ़ी है। और भरतपुर संभाग अपराध और अपराधियों की ऐशगाह बन गया है। पुलिस का ये राजनीति करण सरकार को ले डूबेगा। संभाग में अब आम आदमी दहशत में जी रहा है। धरना में भरतपुर सम्भाग के तीनों सांसदो के अलाबा स्थानीय भाजपाई नेता मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.