भरतपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद रंजीता कोली को केंद्र सरकार की तरफ से Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट में सांसद की जान को खतरा बताया गया है। अब सीआईएसएफ के जवान सांसद के घर और उनकी सुरक्षा में 24 घण्टे तैनात रहेंगे। गौरतलब है कि रंजीता कोली पर एक बार हमला होने के बाद गत दिनों उनके आवास पर बुलेट के साथ धमकी भरा पत्र चिपकाया जा चुका है। इन दोनों घटनाओं के बाद सांसद रंजीता कोली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात की थी और सभी को घटनाओ से अवगत कराया था। मामले को लेकर सांसद रंजीता कोली ने गृह मंत्री अमित शाह से भी पिछले दिनों मुलाकात की थी। सांसद कोली को Y सिक्योरिटी के तहत 9 गॉर्ड मिले हैं जिसमें 1 सब इंस्पेक्टर, 2 हैड कांस्टेबल और 6 कांस्टेबल हैं। नौ में से 3 गॉर्ड सांसद रंजीता कोली के साथ 24 घंटे सिक्योरिटी में रहेंगे और बाकी के 6 गॉर्ड सांसद के घर तैनात रहेंगे। सांसद रंजीता कोली की गाड़ी पर हलैना थाना इलाके में मई महीने में हुए हमले के बाद भरतपुर एसपी ने 1 सुरक्षा गॉर्ड और बढ़ा दिया था। Y सिक्योरिटी मिलने के बाद वह भी रंजीता कोली के साथ रहेंगे। कुल मिलाकर अब 11 सिक्योरिटी गॉर्ड सांसद की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.