भरतपुर के नुमाइश मैदान में इकट्ठे किये गए कूड़े के विशाल ढेर में नगरनिगम के सफाईकर्मियों द्वारा लगाई गई आग का मामला। निगम आयुक्त कमल राम मीणा की जानकारी में मामले के आते ही निगमकर्मी हुए सक्रिय। मीणा ने बताया कि उन्हें बताया गया है कि कूड़े के ढेर में पटाखों से लगीं है आग जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने निगम के सफाईकर्मियों को कूड़े के ढेर में आग लगाते देखने के बाद उन्हें ऐसा करने से रोकने के साथ टोका भी लेकिन नही माने सफाईकर्मी। गलती को छुपाने के लिए अधिकरियों से बोला जा रहा है झूठ। सफाईकर्मियों की झूठ पर आसपास के लोगो का है कहना कि कूड़े के जिस ढेर में लगाई गई आग वह था इतना गीला और गंदगी से भरा कि उसमें एक क्या दस पटाखे भी नही लगा सकते थे आग। बहरहाल आयुक्त की पहल पर फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुच बुझा दी है आग। लेकिन लोगो का कहना है निगम के अधिकारियों से कि बे अपने कर्मचारियों को इस तरह की हरकतों के लिए करे पाबन्द ताकि आगे से प्रदूषण के फैलने पर लग सके रोक।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.