भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद रंजीता कोली के कस्वा बयाना स्थित घर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई हवाई फायरिंग ब कारतूस के साथ चिपकाए गए धमकी भरे पत्र का मामला। हालात का जायजा लेने एडीजी सुनील दत्त पहुंचे बयाना। दत्त ने मामले को लेकर अधिकारियों की बैठक कर ली मामले की जानकारी। दत्त ने मीडिया से कहा कि पूरे प्रकरण की SIT टीम कर रही है जांच। जल्दी ही मामले का करेंगे खुलासा। इस मामले में सभी पहलुओं पर चल रही हैं जांच। SOG एसपी मनीष त्रिपाठी, भरतपुर एसपी देवेंद्र विश्नोई, एडिशनल एसपी मुख्यालय वंदिता राणा इस अवसर पर रहे मौजूद।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.