भरतपुर के कस्वा पहाड़ी में पंचायत समिति कार्यालय के पेंशन विभाग के कमरों की तलाशी में भरतपुर से पहाड़ी पहुची भृष्टाचार निरोधक व्यूरो की टीम को कुछ भी हाथ नही लगने से उसे बैरंग ही लौटना पड़ा बताया गया कि व्यूरो को पहाड़ी पंचायत समिति के पेंशन विभाग के कमरों में रिश्वत की राशि रखी होने की शिकायत मिली थी जिस पर एसीबी के प्रभारी महेश मीणा के नेतृत्व में व्यूरो की टीम ने छापा मारकर एसडीएम संजय गोयल, कार्यवाहक तहसीलदार रमेश चंद वर्मा, थाना प्रभारी सुनील गुप्ता और पंचायत समिति के कर्मचारियों की मौजूदगी में पेंशन विभाग के कमरों की तलाशी ली लेकिन तलाशी में टीम के हाथ कुछ भी नही लगा। बताया गया कि थाना प्रभारी सुनील गुप्ता और पटवारी घनश्याम के साथ पेंशन विभाग के कमरों का ताला तुड़वाकर खोला गया और एसीबी टीम के कर्मचारियों से तलाशी ली उसके बाद रिकॉर्ड रूम का ताला तुड़वाकर तलाशी ली गई लेकिन रिकॉर्ड रूम में भी कुछ नही मिला।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.