बयाना क्षेत्र की गंभीर नदी में करौली जिले के बालघाट थाना इलाके के कटारा अजीज गांव के निबासी भूरी सिंह के शव को कोतवाली थाना पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के अनुसार युवक का शव को झाड़ियों में फंसा हुआ देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बयाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। गौरतलब है कि बयाना तहसील के नगला ज्ञानी गांव से गंभीर नदी होकर गुजरती है। लोगों का अनुमान है कि शव गंभीर नदी में बहकर नगला ज्ञानी गांव पहुंचा है। पुलिस ने बताया कि मृतक भूरी सिंह 7 अगस्त को घर से अपने मामा के घर जाने के लिए निकला था। अंदाजा लगाया जा रहा है की अपने मामा के घर जाते समय जब उसने गंभीर नदी पार की तो उसका पैर फिसल गया और वह गंभीर नदी में बह गया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.