भरतपुर शहर में देर शाम एक दर्दनाक हादसे ने एक की जान ले ली घटना उद्योग नगर थाना क्षेत्र की है ।
जानकारी के मुताबिक अपने बेटे का 11 अप्रैल को जन्मदिन मनाने की तैयारी के लिए पवन और उसकी पत्नी प्रीति बाजार सामान खरीदने के लिए जा रहे थे की रास्ते मे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी इसमें पवन की मौके पर मृत्यु हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे जयपुर रेफर कर दिया गया है। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में रहने वाले पवन शिनाज ब्यूटी पार्लर पाई बाग पर काम करता था और अपने बेटे का बर्थडे मनाने के लिए शाम को पार्लर से जल्दी घर पहुंच गया था। अपनी पत्नी प्रीति के साथ मोटरसाइकिल से बाजार में बर्थडे का सामान खरीदने के लिए जा रहा था। तभी अचानक मथुरा भरतपुर हाईवे पर अचानक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें पवन सेन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया है ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.