सेल्फी लेते समय  गहरे पानी मे गिरा हुई मौत

सेल्फी लेते समय गहरे पानी मे गिरा हुई मौत

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में सेल्फी लेते समय सुजान गंगा नहर के गहरे पानी मे गिरे पंजाब के फजिल्का निबासी 19 वर्षीय सन्नी पुत्र जीत सिंह लवाण सिक्ख के शव को एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरो ने नहर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। गौरतलब है कि सन्नी 23 मार्च को ही पंजाब से अपनी नानी के घर भरतपुर आया था। गुरुवार की देर शाम वह अपने कुछ दोस्तों के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र के मंसा देवी मंदिर और आसपास के इलाके में घूमने निकला था इस दौरान वह सुजान गंगा नहर की दीवार के पास खड़ा होकर सेल्फी लेने के चक्कर मे नहर में गिर पड़ा और गहरे पानी मे डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को गुरुवार को ही हादसे की जानकारी ब सूचना दे दी गयी थी लेकिन उनके भरतपुर नही पहुचने तथा उसकी नानी के अकेला होने की बजह से शव का पोस्टमार्टम अभी नही हो सका है। मृतक के परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.