ड्यूटी के दौरान शराब पीना दो पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी

ड्यूटी के दौरान शराब पीना दो पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में ड्यूटी के दौरान शराब पीना दो पुलिसकर्मियों को उस समय भारी पड़ गया जब पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नाेई ने जाँच के बाद दोनों को निलंबित कर दिया। शहर में चेतक-2 पर तैनात हैड कांस्टेबल सीताराम और चालक सिपाही सतवीर को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नाेई को मंगलवार शाम ये शिकायत मिली थी कि चेतक-2 पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी को रेलवे स्टेशन की पार्किंग के पास खड़ी कर एक स्थान पर शराब पी रहे हैं। इस शिकायत का सत्यापन करने मोके पर जब थाना कोतवाली से एएसआई चतुर्भुजसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुची तो दोनों पुलिसकर्मी शराब पीते मिले। जब पुलिस टीम ने उन्हें टोका तो दोनों पुलिसकर्मियों ने टीम के साथ अभद्रता की और चेतक को लेकर पुलिस लाइन में लाकर खड़ी कर दिया और वहां से गायब हो गए। शिकायत की जांच सीओ सिटी सतीश वर्मा से कराई गई, तो मामला सही पाए जाने पर हैड कांस्टेबल सीताराम और चालक सिपाही सतवीर को निलंबित कर दिया गया।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.