भरतपुर के लखनपुर थाना क्षेत्र के गादौली गांव में आवारा जानवरो को खेत मे घुसने से रोकने के लिए लगाए गए गेट के मामले को लेकर अवैध हथियार ब डंडा लेकर प्रकाश चंद के घर मे घुसकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना पुलिस ने पिता-पुत्र को एयर गन के साथ शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप व्यास पुत्र कैलाराम व्यास उम्र 49 साल व पुनीत व्यास पुत्र प्रदीप व्यास उम्र 18 साल निवासी गादोली को गिरफ्तार किया गया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.