भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के कोडियान मोहल्ला निवासी एक महिला ने शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना कोतवाली पुलिस के अनुसार मृतका 37 वर्षीय रेखा कोली का पति खन्ना कोली शराब पीने का आदी है। आए दिन रेखा और उसके बीच झगड़ा हाेता था। वह शराब पीकर उसे पीटता भी था। घर खर्च के लिए पैसा भी नहीं देता था। इसी वजह से रेखा पिछले 5-6 साल से अन्य लोगों के यहां झाडू-चौका-बर्तन आदि का कार्य कर अपने परिवार का पालन करती थी। मृतका रेखा के 5 बच्चे हैं जिनमे से दो बेटे मंदबुद्धि हैं।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.