भरतपुर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के जघीना गाव में सोमवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान अवैध हथियार से फायरिंग कर सात जनों को घायल करने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि करीब 2 महीने पहले एक महिला से छेड़छाड़ के मामले को लेकर दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने औऱ मना कर देने पर वारदात को अंजाम दिया गया। फायरिंग में दो लोगों के छर्रे भी लगे हैं फिलहाल सभी का इलाज आरबीएम अस्पताल में जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यवीर और उसकी पत्नी की पिटाई के बाद अगस्त में दर्ज कराए गए मामले को बापिस लेने के लिए शिव शंकर पक्ष ने यह हमला किया। हमले की इस वारदात में सत्यवीर और ताऊ के लड़के के छर्रे लग गए।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.