चंद पैसो के खातिर माँ ही नुचवाती रही बेटी का जिस्म

चंद पैसो के खातिर माँ ही नुचवाती रही बेटी का जिस्म

भरतपुर जिले के बयाना में सामुहिक दुष्कर्म के साथ देह शोषण का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक विवाहिता ने अपनी मां पर ही वर्षो तक उसका देहशोषण कराने का आरोप लगाते एक महिने पहले बयाना उपखंड के झील का वाडा में उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को नामजद किया है।

अदालत में दायर किये गए इस सन्सनखेज मामले के बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। पीड़ित महिला के अनुसार करीब 1 महीने पहले 7 मार्च को उसके मायके के गाब के दो युवको ने कैलादेवी माता के दर्शन कर लौटते समय झील के घने जंगलों में दुष्कर्म किया लेकिन मा को बताने के बाद भी उसे चुप रहने पर मजबूर किया गया।

रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया है कि शादी से पहले आरोपी और उसके दोस्त-रिश्तेदार उसकी मां की सहमति से उसके साथ जबरन दुष्कर्म करते थे। जिसकी एवज में मां आरोपियों से रुपए लेती थी। पीड़ित के अनुसार उसकी मां के भी एक आरोपी के पिता से संबंध थे।

बताया गया है कि 2012 में जब वह 13 वर्ष की थी। उसके पिता को शराब की लत थी, जिसकी वजह से मां ने घर का खर्चा चलाने के लिए पड़ोसी से नाजायज संबंध बना लिए थे। बाद में उस व्यक्ति के दोनों बेटों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसका इस तरह से लगातार शोषण होता रहा।

पीड़िता ने बताया कि उसकी मां उसे गर्भनिरोधक गोलियां भी जबरन देती थी।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.