नगर(भरतपुर)–
नगर के अनार देवी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक वाजिब अली ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पहले विधायक ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। बाद मे स्कूल प्रबंधक व शिक्षकों ने माला व साफा पहनाकर का विधायक का अभिनंदन किया। समारोह मे विधायक ने छात्राओं को अधिक से अधिक शिक्षित होने का संदेश देते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने को कहा। समारोह मे विधायक वाजिब अली सहित एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद, नगर पालिका अध्यक्ष रामावतार मित्तल,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनसिंह यादव,रेवती देवी विद्यालय की प्रन्सिपल दर्शना चावला,व्याख्यता जल्लाराम गुर्जर ,सभी नगर पालिका पार्षद, व नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.