भरतपुर के कस्वा कुम्हेर में फिल्मी अंदाज में तीन बदमाश गोली मारने की धमकी देकर एक दुकानदार से करीब 50 हजार रुपये लूट कर भाग गए। बताया गया है कि जब लुटेरे घटना को अंजाम दे रहे थे तो आसपास के दुकानदार मौके पर इकट्ठे हो गए लेकिन बदमाशों ने सभी को गोली मारने की धमकी देकर पीछे हटा दिया। बाइक पर आये इन तीन बदमाशों ने आते ही हथियार निकाल लिए और दुकान के गल्ले और दुकानदार के हाथ में जितने भी पैसे थे उन्हें एक बैग में डलवाया और लेकर रफूचक्कर हो गए। कस्बे में भूमि ट्रेडिंग कंपनी के नाम से श्याम बाबू की परचून की दुकान पर घटी इस वारदात के बाद बाजार में सनसनी फैल गई और लोगो मे भी भय व्याप्त हो गया। लुटेरे बदमाशों का अभी कोई सुराग नही लग पाया है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.