65 वीं जिला स्तरीय कबड्डी एवं खो खो सीनियर वर्ग (17-19 वर्ष) की प्रतियोगिताओ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरवारा सेवर की टीम खो खो में विजेता रही

65 वीं जिला स्तरीय कबड्डी एवं खो खो सीनियर वर्ग (17-19 वर्ष) की प्रतियोगिताओ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरवारा सेवर की टीम खो खो में विजेता रही

भरतपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भुसावर में 25 से 28 अक्टूबर तक आयोजित 65 वीं जिला स्तरीय कबड्डी एवं खो खो सीनियर वर्ग (17-19 वर्ष) की प्रतियोगिताओ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरवारा सेवर की टीम खो खो में विजेता रही। विद्यालय की शारीरिक शिक्षक श्रीमती सुनीता चौहान के निर्देशन में मुरवारा (सेवर) टीम द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम गोयल ने टीम के विजेता खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनायें दीं और टीम की होंसलाहफजाई की। मुरवारा ग्रामवासियों और निजी विद्यालय द्वारा भी प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम गोयल, शारीरिक शिक्षक श्रीमती सुनीता चौहान और विजेता टीम का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भीम सिंह, श्रीमती श्वेता अग्रवाल, अभिषेक चौहान और बनवारी लाल भी उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.