पुलिस ब गौतस्करो के बीच फायरिंग होने की जानकारी

पुलिस ब गौतस्करो के बीच फायरिंग होने की जानकारी

भरतपुर की थाना खोह पुलिस ब गौतस्करो के बीच फायरिंग होने की जानकारी प्राप्त हुई है। पता चला है कि गौतस्करों की फायरिंग के बाबजूद पुलिस ने 16 गाय ब 6 बछडा सहित कुल 22 गौवंश को तस्करों से मुक्त करा एक गाड़ी को जप्त कर लिया। गौतस्कर भाग जाने में सफल रहे। थानाधिकारी धारासिंह ने बताया कि ककराला कौलरी के पहाड से घौघौर होते हुए गौंवशों को वध के लिए राजस्थान से हरियाणा ले जाने की जानकारी मिलने पर पसोपा तिराहा पर लोहे के कांटे व अवरोधक लगाकर नाकाबंदी की गई थी। बताया गया कि आयशर 1095 नम्बर आरजे 02 जीबी 8686 में बैठे 3-4 गौतस्करो ने पुलिस जाप्ता पर जान से मारने की नियत से फायरिग शुरू कर दी जबाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में सरकारी पिस्टल से तथा एसएलआर से 4-4 राउण्ड फायर किये। पुलिस टीम में थानाधिकारी के अलाबा हेडकांस्टेबल सरदारसिह 1198, कांस्टेबल प्रभुसिंह 1921, रनसिह 2470, प्रदीप 2354 ब जगदीश चालक 333 शामिल थे।

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.